फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीआरएफ ने बाढ़ पीड़ितों में बांटीं दवाएं, बाढ़ से बचाव के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
खड्डा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लोगों में एनडीआरएफ की मैडिकल टीम ने जांच कर दवाएं दीं। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
एनडीआरएफ ने बाढ़ पीड़ितों में बांटीं दवाएं, बाढ़ से बचाव के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

खड्डा। एनडीआरएफ वाराणसी की टीम ने सोमवार को सालिकपुर समेत बाढ़ प्रभावित गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। बाढ़ प्रभावित लोगों में दवाएं बाटीं और बाढ़ व सर्पदंश से बचाव के उपाय भी सुझाए।
विज्ञापन

टीम के कमांडर रोहित कुमार भरद्वाज ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को रोका नहीं जा सकता। पूर्व तैयारी से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। बाढ़ आने से पहले घर के हर सदस्य को आवश्यक सामग्री की आपातकालीन किट बना लेनी चाहिए। जैसे डिब्बा बंद भोजन, सूखे फल, पानी, रेडियो, टॉर्च, मोमबत्ती, माचिस, रस्सी, मेडिकल किट, व्यक्तिगत दस्तावेज, साफ-सफाई के सामान, कंबल, मच्छरदानी, प्लास्टिक शीट, छोटे बच्चों के लिए दूध की बोतल तथा कीमती सामान आदि को सुरक्षित बैग में रख लें और ऊंचे स्थान का चयन कर लें, ताकि बाढ़ आने पर उसे सुरक्षित किया जा सके। सर्पदंश की स्थिति में झाड़ फूंक के बजाय मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाएं। पीड़ित को कुछ खाने-पीने के लिए न दें।
विज्ञापन

इस दौरान एनडीआरएफ टीम के बचावकर्मी रमेश पांडेय, विजय पासवान, ब्रजेश, रमेश, नायब तहसीलदार रवि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें