फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंडक नदी का बहाव फिर दो लाख क्यूसेक के पार

विज्ञापन
बाढ़ से घिरा बसंतपुर और मरचहवा गांव। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
गंडक नदी का बहाव फिर दो लाख क्यूसेक के पार
विज्ञापन

खड्डा। गंडक नदी का जलस्तर सोमवार को बढ़कर चेतावनी बिंदु से 37 सेंटीमीटर ऊपर चला गया है। बाढ़ प्रभावित लोगों की मुश्किलें बरकरार हैं। निचले इलाकों में पानी भरा होने से लोगों को अब भी आवागमन, भोजन व पानी संबंधी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर में नदी का डिस्चार्ज कम होने लगा था। रात में बहाव डेढ़ लाख क्यूसेक तक आ गया था। इससे बाढ़ प्रभावित इलाके में पानी कम होना शुरू हो गया था। लोगों को उम्मीद थी कि एकाध दिन में पानी काफी कम हो जाएगा। परंतु सोमवार सुबह फिर डिस्चार्ज दो लाख क्यूसेक से ऊपर हो गया। दोपहर दो बजे 218000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। बाढ़ प्रभावित जंत्री, नंदू, मुंशी, बिकाऊ, जवाहिर भगत, लालू, नरेश, महंथ आदि ने बताया कि रविवार की रात में पानी गांव से निकल गया था लेकिन दोपहर में पुन: निचले हिस्सों का जलस्तर बढ़ने लगा। मरचहवा-बसंतपुर व बसंतपुर-सोहगीबरवा मार्ग पर अब भी पानी भरा है। टूटी सड़कों की वजह से आना-जाना मुश्किल है। पशुओं के चारा की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें