फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर एनडीआरएफ ने मनाया रक्षाबंधन

विज्ञापन
एनडीआरएफ व वन विभाग ने जिंदाछपरा गांव की पौधशाला में पौधारोपण किया। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर एनडीआरएफ ने मनाया रक्षाबंधन
विज्ञापन

खड्डा। भाई-बहन के अटूट प्रेम व विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के मौके पर एनडीआरएफ के जवानों ने पेड़ों को रक्षासूत्र बांधा। इस दौरान जवानों ने बहन की तरह पेड़-पौधों की रक्षा की शपथ ली।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को बचाव के लिए एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की 11वीं कंपनी वाराणसी के जवानों की तैनाती खड्डा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके में है। इन जवानों ने सोमवार को रक्षाबंधन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए खड्डा वन क्षेत्र के जिंदाछपरा पौधशाला में सघन पौधरोपण किया। इसके बाद वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधा। टीम के कमांडर इंस्पेक्टर रोहित भारद्वाज ने बताया कि बरसात के दिन में हम सभी अपने घरों से दूर रहते हैं। ऐसे में बहन के रूप में वृक्षों को राखी बांधकर असीम संतोष हो रहा है। प्रकृति जन्म से लेकर मृत्यु तक हमारी देखभाल करती है। ऐसे में इनको सुरक्षित रखने के लिए सभी को तत्पर रहना होगा। इस मौके पर रेंजर वीके यादव, गोमती यादव, चंदन सिंह, बीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें