फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एनसीईआरटी ने परीक्षार्थियों के लिए शुरू किया ऑनलाइन कोर्स

Mon, 27 Oct 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी अब विद्यार्थियों के लिए और आसान हो जाएगी। एनसीईआरटी ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन निशुल्क पाठ्यक्रम तैयार किया है।
विज्ञापन

इसमें परीक्षार्थी शामिल होकर परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। इसके लिए छात्र-छात्राएं आगामी 22 फरवरी तक स्वयं पोर्टल पर आवेदन कर इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। एनसीईआरटी की ओर से तैयार ऑनलाइन कोर्स छात्रों की सुविधा के अनुसार डिजाइन किया गया है। इसमें ई-ट्यूटोरियल के माध्यम से सभी विषयों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई है। एनसीईआरटी के विषय विशेषज्ञों की टीम ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए विषयवार वीडियो लेक्चर तैयार किए हैं। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार वीडियो देखकर पढ़ाई कर सकते हैं। पाठ्यक्रम पूरा करने और परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल, गणित और अंग्रेजी जैसे विषयों के कोर्स उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों के लिए भी पाठ्यक्रम शुरू किया गया है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया जारी है। जिला समन्वयक माध्यमिक विष्णु प्रभाकर पांडेय ने बताया कि यह पहल विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारी को सरल और सुलभ बनाने के उद्देश्य से की गई है। छात्र इस सुविधा का निशुल्क लाभ उठा सकते हैं, जिससे उनकी तैयारी और भी प्रभावी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें