फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने की फर्जी राशन कार्ड की जांच

Fri, 22 Dec 2017 12:07 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
गांव में पहुंचे नायब तहसीलदार। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। कुश्‍ाीनगर के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के बसंतपुर गांव के कोटेदार के खिलाफ अनियमितता की शिकायत पर बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार जांच करने पहुंचे। उन्होंने कार्डधारकों का बयान लिया तथा अन्य आरोपों के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन


आरोप है कि इस गांव में चार पहिया वाहनों वाले लोगों को भी पात्र गृहस्थी का राशनकार्ड बनाया गया है। यहां तक कि मृतकों के नाम से भी राशनकार्ड है। बयान लेने के बाद नायब तहसीलदार पडरौना अमित शेखर ने बताया कि वह एसडीएम के निर्देश पर कोटे के दुकान की जांच करने आए थे। दुकान की जांच की गई है। जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी जाएगी।

बसंतपुर गांव के निवासी राजेश ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान संचालित करने वाले कोटेदार के खिलाफ एसडीएम से शिकायत की थी। एसडीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार पडरौना जांच करने पहुंचे। उन्होंने गांव के लोगों को एक जगह बुलाकर उनका बयान लिया तथा शिकायत के संबंध में लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान हलका लेखपाल मैनेजर कुशवाहा, प्रेम सागर, राजू पांडेय, शेषनाथ, गोविंद, रामप्यारे दास सहित गांव के कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें