फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों पर हो पीओके जैसी कार्रवाई

Thu, 27 Apr 2017 12:07 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
नक्सलियों पर हो पीओके जैसी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआपीएफ जवानों पर हुए हमले के विरोध में बुधवार को पूर्वांचल किसान यूनियन की ओर से जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन में नक्सलियों के खिलाफ भी सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की गई।
विज्ञापन
पूर्वांचल किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू पांडेय की अगुवाई में डीएम कार्यालय पहुंचे लोगों ने सुकमा में हुए नक्सली हमले का विरोध करते हुए कहा कि जिस तरह से सेना के कैंप पर हमला करने वाले आतंकियों के खिलाफ पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी, वैसी ही कार्रवाई सुकमा में सीआरपीएफ के जवानों पर हमला करने वाले नक्सलियों पर भी होनी चाहिए। नक्सली हमलों में भी इस देश ने बड़ी संख्या में वीर जवान खोए हैं। प्रदर्शन कर रहे इन लोगों ने सुकमा के शहीदों के परिवार वालों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने सहित पांच अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर महेंद्र यादव, रोशन चौधरी, महातम, चंदन पांडेय, मुनेब, शैलेंद्र, पथलू चौहान, राजेेश चौहान, पूनम, सुग्गी देवी, बिंदू देवी, गीता देवी, आशा देवी, रामपति, मोहराम, राकेश पांडेय, विनोद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें