फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा समितियों ने लिया निर्णय,करेंगे प्रशासन की हर कदम पर सहयोग--

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र : सभी जगह होगी कलश स्थापना
विज्ञापन

शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए समितियां पूजा की तैयारी में जुटीं
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। कोरोना के चलते कसया नगर की दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने इस वर्ष शासन की गाइड लाइन के मुताबिक ही दुर्गा पूजा की बात कही है। चौराहों पर पंडाल नहीं बनाए जाएंगे। कुछ जगहों पर केवल कलश स्थापित होंगे तो कुछ जगहों पर छोटी प्रतिमाएं ही रखी जाएंगी।
कसया नगर के गांधी चौक स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने श्री दुर्गा महाशक्ति समिति की ओर 38 वर्षों से भव्य दुर्गा पंडाल स्थापित किया जाता है। समिति के अध्यक्ष जवाहर मद्धेशिया ने कहा कि इस बार प्रशासन के निर्णय के अनुसार एक छोटी प्रतिमा रखकर पूजा की तैयारी है।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टेशन के पास 27 वर्षों से सर्व धर्म सेवा एकता समिति की ओर भव्य पंडाल सजता था। समिति के अध्यक्ष सन्नी उर्फ राकेश जायसवाल ने कहा कि इस बार घर में ही कलश स्थापित कर मां दुर्गा की आराधना की जाएगी। लेकिन विजयदशमी के अवसर पर प्रसाद का वितरण कराया जाएगा। इस बार पंडाल नहीं सजेगा।
गोला बाजार सब्जी मंडी के सामने श्री नव दुर्गा पूजा समिति 25 वर्षों से दुर्गा पूूजा का आयोजन कर रही है, लेकिन इस बार समिति के पदाधिकारियों ने सांकेतिक रूप से आयोजन का निर्णय लिया है। समिति के अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा कि प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में सादगी के साथ कलश स्थापना कर पूजन-अर्चन होगा।
विज्ञापन

सीएचसी के सामने भी 20 वर्षों से श्री मां शक्ति दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से पंडाल में प्रतिमाएं रखकर पूजा की जाती है, लेकिन इस वर्ष समिति ने ऐसे किसी आयोजन को नहीं करने का निर्णय लिया है। समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि एक छोटी प्रतिमा रखकर पूजा अर्चना की तैयारी है, लेकिन यह भी अभी तय नहीं है कि प्रतिमा पंडाल में रखी ही जाए। अलबत्ता कलश स्थापना और पूर्व की भांति विधि विधान से पूजा कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें