फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरण्यावती नदी के किनारे लहराएगा राष्ट्रीय ध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिरण्यावती नदी के किनारे लहराएगा राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन

धरातल से करीब 66 फीट ऊंचाई पर रहेगा राष्ट्रीय ध्वज
कसया (कुशीनगर)। कुशीनगर में बुद्धकालीन हिरण्यावती नदी के बुद्धा घाट के किनारे राष्ट्रीय ध्वज लहराएगा। यह सैलानियों और स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र होगा।
बरसात में ही राष्ट्रीय ध्वज फहराने की कवायद पूरी कर ली गई थी, लेकिन जलस्तर बढ़ने से खुदाई के दौरान पानी निकलने के चलते नहीं हो पाया था। उसे अब मूर्तरूप दिया जा रहा है। कार्यदायी संस्था नगरपालिका ने वृत्ताकार फाउंडेशन तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

इसके लिए नगरपालिका प्रशासन करीब चार लाख रुपये खर्च करेगा। राष्ट्रीय ध्वज धरातल से करीब 66 फीट ऊंचाई पर रहेगा। इसके अलावा पार्क में चहारदीवारी बनाई जाएगी। रंग-बिरंगे व शोभादार पौधे सहित अन्य सुविधाओं से लैस किया जाएगा। बेंच, लाइट, फव्वारा आदि का भी बंदोबस्त होगा।
विज्ञापन

ईओ प्रेमशंकर गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के लिए पूर्व में ही कार्ययोजना बनाई गई थी। बरसात की वजह से काम पूरा नहीं हो पाया है। अब फाउंडेशन तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें