खड्डा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की तरफ से शुक्रवार को सोहरौना खेल मैदान में दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का शुरू हुआ। खेल के पहले दिन एथलेटिक्स के साथ कबड्डी, कुश्ती, भारोत्तोलन और बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई।
खेल का शुभारंभ करते हुए सांसद विजय दुबे ने कहा कि खेलकूद केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्रीय विकास का मजबूत आधार बन चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसे अभियानों के माध्यम से खेल संस्कृति को नई दिशा दे रही है।
सबसे पहले हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं 100 मीटर सब-जूनियर वर्ग में बरवारत्नपुर के सत्यम राव ने प्रथम, छितौनी के नूरमुहम्मद ने द्वितीय व अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में मदनपुर सुकरौली के नंदकिशोर चौहान ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान दिलीप कुमार और तृतीय स्थान किशन कुशवाहा सिसवा गोपाल ने प्राप्त किया। वहीं 400 मीटर जूनियर बालक वर्ग में आलोक कुमार प्रथम, मेराज द्वितीय और श्याम शर्मा तृतीय रहे। इसके बाद खेल के पहले दिन एथलेटिक्स के साथ कबड्डी, कुश्ती, भारोत्तोलन और बैडमिंटन की लीग प्रतियोगिताएं हुईं।