फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वोटर लिस्ट में जोड़ दिया दूसरे गांव के लोगों का नाम, कार्रवाई की मांग

Fri, 02 Jan 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। एसआईआर अभियान के बाद मतदाता सूची में दूसरे गांव के लोगों का नाम जोड़ दिया गया। मामले की जानकारी के बाद नाराज लोगों ने एसडीएम तमकुहीराज को पत्रक सौंप कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने सात दिनों के भीतर कार्रवाई व बीएलओ के भूमिका की जांच का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।
विज्ञापन

तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के गांव परसौनी खुर्द के ग्रामीणों ने वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा को को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तैनात बीएलओ ने जानबूझकर दूसरे गांव के लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ दिया है व गांव के करीब 50 से अधिक मतदाताओं का नाम मनमाने ढंग से काट दिया है।
ग्रामीणों ने एसडीएम से बीएलओ को हटाए जाने की भी मांग की है। परसौनी खुर्द निवासी रुस्तम अली, सिकंदर अली, दयासागर, चंद्रभान गुप्त, हलीम अली, सदरुद्दीन आदि का आरोप है कि गांव के बीएलओ मनमाने ढंग से कुछ लोगों के प्रभाव में आ कर दूसरे गांव हरपुर बेलही व बिहार बुजुर्ग के लोगो का नाम परसौनी खुर्द गांव के मतदाता सूची में जोड़ दिया है।
विज्ञापन

वे लोग अभी भी अपने गांव में भी मतदाता बने हुए है। दोनों जगहों पर नाम जुड़े होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि गांव के 50 से अधिक वैध मतदाताओ का नाम सूची से गायब है। ये लोगों काफी दिनों से मतदान करते आ रहे है बावजूद इसके उनका नाम काट दिया है।ग्रामीणों ने बीएलओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे गांव के बीएलओ पद से हटाए जाने के अलावे विभागीय जांच की मांग की है। एसडीएम तमकुहीराज आकांशा मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। बीएलओ की भूमिका की जांच कराई जाएगी और सत्यता पाए जाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें