पटहेरवा। क्षेत्र के हाइवे स्थित महुअवा गांव के पास पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि महुअवा कांटा से पिपरा की तरफ से जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति जरीकेन लेकर जा रहा था। संदेह होने पर उसे रोकर कर तलाशी ली तो उसमें कच्ची शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान डब्लू कुमार निवासी मीरगंज थाना मीरगंज जनपद गोपालगंज के रूप में हुई। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।