रामकोला। बकरीद को लेकर शुक्रवार की शाम थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। एसओ ने कहा कि कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी। किसी भी सार्वजनिक स्थान पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी।
एसएचओ विनय कुमार सिंह ने कहा कि थानाक्षेत्र के 45 स्थानों पर पूर्व से बकरीद की नमाज पढ़ी जाती है। इस त्योहार पर कोई भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी। कुर्बानी के बाद अवशेष चिह्नित स्थान पर ही निस्तारित करें। समाज के शरारती तत्वों पर पुलिस की नजर है। शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान रामेश्वर गोविंद राव, जनार्दन यादव, राजेश यादव, मैनुदीन, ग्रामप्रधान गुड्डू राव, उमांशंकर गोंड, रफीक अहमद आदि मौजूद रहे।