फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव वालों ने प्रदर्शन किया

Thu, 19 Jan 2017 11:29 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले दो माह से कोटेदार की मनमानी से आजिज कार्ड धारकों का धैर्य बृहस्पतिवार को जवाब दे गया। गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर पहुंचे कार्ड धारकों ने कोटेेदार के विरुद्घ प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

फाजिलनगर क्षेत्र के नदवा विशुनपुर गांव कोटेदार की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर संदीप सिंह, सतीश पांडेय, वीरेंद्र सिंह, विवेकानंद सिंह, देवेंद्र शर्मा, श्रीधर पांडेय, सन्हू प्रसाद, कमलेश कुशवाहा सहित कई लोग पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। इनका कहना था कि कोटेदार की मनमानी से पिछले माह में कार्डधारक राशन एवं चीनी पाने से बंचित रह गए। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई तो दुकान की जांच हुई। जांच में लोगों की शिकायत सत्य निकली, लेकिन उसके बावजूद भी पुन: उसी कोटेदार को राशन वितरण की जिम्मेदारी सौंप दी गई। इस माह में भी कोटेदार ने जमकर मनमानी की। उसने जिन्हें राशन दिया, उन्हें प्रति राशनकार्ड दो यूनिट कम करके दिया। इनका कहना था कि स्टॉक बोर्ड पर प्रति यूनिट पांच किलोग्राम राशन वितरण दर्शाया गया है, जबकि प्रति यूनिट दो किलोग्राम ही दिया जा रहा है। आरोप यह भी लगाया गया कि मिट्टी तेल 16.80 रुपये प्रति लीटर की जगह कार्ड धारकों से 20 रुपये प्रति लीटर लिया जा रहा है। 
प्रदर्शन करने वालों में रामजी कुशवाहा, श्रवण सिंह, मोहर सैनी, समशुद्दीन अंसारी, इरफान अली, रामएकबाल प्रसाद, हरिओम प्रसाद सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इस संबंध में डीएसओ नरेंद्र तिवारी का कहना था कि कोटेदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें