पडरौना। सराफ की दुकान पर काम करने वाली युवती को युवक ने आने घर बुलाया और उसके सिर में रंग डाल दिया। विरोध करने पर अपने दोस्तों के साथ मारपीट और छेड़खानी की। पुलिस ने इस मामले में आठ युवकों पर केस दर्ज किया है।
शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती बाजार में एक सराफ की दुकान में काम करती है। शनिवार की शाम काम निपटाने के बाद वह घर जा रही थी। रास्ते में एक युवक उसे अपने घर में बुलाया और सिर में रंग डाल दिया। युवती ने इसका विरोध किया तो युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर छेड़खानी और मारपीट की। आरोप है कि रंग डालने के बाद सिर का बाल झड़ने लगा और खुजली होने लगी। पुलिस इस मामले में बाजार के रहने वाले राकेश वर्मा, राज वर्मा, अभिनव पांडेय, अजय वर्मा, आकाश वर्मा, मंटू वर्मा, सुनील गुप्ता, हरिओम वर्मा पर मारपीट, छेड़खानी का केस दर्ज किया है। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।