फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सात दिन पहले लापता हुआ, झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, गोरखपुर नगर निगम में था सफाईकर्मी

Thu, 25 Jun 2026 10:44 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

हाटा कोतवाली क्षेत्र के धनहा गांव के 32 वर्षीय योगेश 17 जून को घर से पेड़ की डाली काटने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। इस दौरान पता चला कि योगेश की साइकिल और मोबाइल फोन किसी दुकान पर बंधक है। पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और मृतक सफाईकर्मी की फाइल फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाटा कोतवाली क्षेत्र के पड़री में बुधवार सुबह युवक का शव झाड़ियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उसकी पहचान धनहा निवासी योगेश पुत्र रामप्यारे के रूप में हुई है। योगेश गोरखपुर नगर निगम में सफाईकर्मी था और सात दिन पहले लापता हो गया था। घरवालों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन


हाटा कोतवाली क्षेत्र के धनहा गांव के 32 वर्षीय योगेश 17 जून को घर से पेड़ की डाली काटने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका।

इस दौरान पता चला कि योगेश की साइकिल और मोबाइल फोन किसी दुकान पर बंधक है। पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। बुधवार सुबह बंचरा-पडरी मार्ग स्थित ईंट-भट्ठे के पास झाड़ियों में चप्पलों पर ग्रामीणों की नजर पड़ी।

लोगों ने आसपास तलाश की तो झाड़ियों के अंदर शव दिखा। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि शव क्षत-विक्षत अवस्था में था। शव की हालत देखकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

घर वालों का आरोप है कि योगेश की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका गया है। उन्होंने मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। योगेश का शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। योगेश की पत्नी का चार वर्ष पहले निधन हो चुका है। वह अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गया है।

ममता की छांव खो चुके बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, क्षेत्र में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। घर वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी गई है। युवक के लापता होने से लेकर शव मिलने तक की परिस्थितियों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें