फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: माफी मांगकर पत्नी को मायके से ले गया पति, 3 घंटे बाद अकेला लौटा, बोला- 'आपकी पुत्री नहीं है'

Thu, 25 Jun 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

पुत्री को पता चला था कि उसका पति और उसके परिजन उसकी हत्या की साजिश कर रहे हैं। इस भय से वह 12 जून 2026 को ससुराल से भागकर मायके गैनही जंगल आ गई और घर वालों को पूरी बात बताई। घर वालों का कहना है कि 14 जून को धर्मेन्द्र उनके घर पहुंचा और अपनी गलती स्वीकार करते हुए पत्नी को साथ ले जाने के लिए माफी मांगी।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के गैनही जंगल गांव मायके पहुंची विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। पिता ने दहेज उत्पीड़न और अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। खास बात यह है कि पति अपनी पत्नी को साथ ले गया और करीब तीन घंटे बाद अकेला लौटकर उसके बारे में अनभिज्ञता जताने लगा।
विज्ञापन


गैनही जंगल गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 29 वर्षीय पुत्री की शादी करीब 11 वर्ष पहले पिपरा बाजार थाना क्षेत्र निवासी धर्मेन्द्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था और पति आए दिन मारपीट करता था।

पीड़ित पिता के अनुसार, पुत्री को पता चला था कि उसका पति और उसके परिजन उसकी हत्या की साजिश कर रहे हैं। इस भय से वह 12 जून 2026 को ससुराल से भागकर मायके गैनही जंगल आ गई और घर वालों को पूरी बात बताई।

घर वालों का कहना है कि 14 जून को धर्मेन्द्र उनके घर पहुंचा और अपनी गलती स्वीकार करते हुए पत्नी को साथ ले जाने के लिए माफी मांगी। कुछ देर बाद विवाहिता फिर मायके लौट आई। इसके बाद धर्मेन्द्र दोबारा आया और उसे खड्डा ले गया।
विज्ञापन

आरोप है कि करीब तीन घंटे बाद वह अकेले लौट आया और परिजनों से कहा कि आपकी पुत्री नहीं है। पति के इस जवाब से घर वालों के होश उड़ गए। उन्होंने रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन विवाहिता का सुराग नहीं मिला।

इसके बाद पिता ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और महिला की तलाश की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें