फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छठ वेदियां तोड़ने और पोखरे पर गंदगी देख लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटों की अनदेखी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, छठ पर्व से पहले व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग
विज्ञापन


सुकरौली। छठ पर्व नजदीक है लेकिन तीतिला वार्ड में छठ घाटों की बदहाली दूर नहीं हो सकी है। कहीं छठ घाट की वेदियां तोड़ दी गई हैं तो कहीं पोखरे पर साफ-सफाई तक नहीं हुई है। नगर पंचायत की इस अनदेखी से नाराज महिलाओं समेत ग्रामीणों ने रविवार को पोखरे पर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने छठ पर्व से पहले घाटों की सफाई और जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे अमरजीत गौतम, सुनील, रामसमुझ, महेश, कमलेश, इंद्रावती, सुरेश, रंभा, सीमा, उर्मिला, अंगिरा, निर्मला, अजोरा, सबिता, खुतुरी और किरन आदि ने बताया कि छठ पर्व में अब कुछ ही दिन शेष हैं लेकिन घाटों की बदहाली दूर करने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी वार्ड के चौधरी पोखरे पर निर्माण कार्य के दौरान छठ घाट की कुछ वेदियां तोड़ दी गई हैं। इससे श्रद्धालुओं में पहले से ही नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश गुप्ता ने भी सोशल मीडिया पर मामले को वायरल कर प्रशासन से वेदियों को दोबारा व्यवस्थित कराने की मांग की थी। वार्ड सभासद जटाशंकर यादव ने बताया कि छठ घाट के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के लिए कई बार नगर पंचायत को लिखित प्रस्ताव दिया गया है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा। कर्मचारियों से जानकारी लेकर सफाई और अन्य जरूरी इंतजाम किए जाएंगे ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें