फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसहर बस्ती के लोगों ने प्रदर्शन किया, सौंपा ज्ञापन

Mon, 17 Apr 2017 12:06 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। क्षेत्र के सपहां गांव की मुसहर बस्ती के लोगों ने गांधी चौक पर रविवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने कोटे की दुकान के चयन में धांधली का आरोप लगाया।
विज्ञापन


भाजपा नेता सतीश मणि त्रिपाठी की अगुवाई में सपहा गांव के सरगटिया टोला में बसे मुसहर परिवार के लोगों ने गांधी चौक पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर बंद कमरे में कोटे की दुकान का चयन करने का आरोप लगाया। वर्तमान कोटेेदार पर इन लोगों ने मनमानी तरीके से खाद्य सामग्री वितरित करने का आरोप लगाया। इन लोगों ने चेताया कि अगर इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो सभी लोग तहसील का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में विजय कुमार वर्मा, बलिराम, रामसेवक, हरिशंकर, चंद्रभूषण, संतराज, प्रहलाद, राजेंदर, तूफानी, अशोक, नागेंद्र, लालचंद, विनोद, सुरेश, अर्जुन, हरि, ध्रुप, बादामी, सुनीता, तिजिया, कलावती, मुनरी, भदली, फूलमती, रमावती, किशोरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें