फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का माध्यम है संग्रहालय

Tue, 19 May 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सपहा। राजकीय बौद्ध संग्रहालय में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर अज्ञेय स्मृति सभागार में संगोष्ठी हुई। “हमारा संग्रहालय : हमारा स्वाभिमान” विषय पर गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता बुद्ध पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनोद मोहन मिश्र ने कहा कि संग्रहालय इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास हमेशा खुद को दोहराता है, इसलिए हमें अपनी विरासत के प्रति सजग रहना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष भन्ते महेन्द्र ने कहा कि इतिहास और संग्रहालय का संबंध अटूट है। संग्रहालय हमारी गौरवशाली परंपराओं को सुरक्षित रखने का कार्य करते हैं। संगोष्ठी में सेंट एंड्रूज कॉलेज, गोरखपुर के पूर्व प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश त्रिपाठी, प्रो. शेखर वर्मा और प्रो. सीमा शेखर ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश संग्रहालय निदेशालय की निदेशक डॉ. सृष्टि धवन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
इस दौरान बुद्ध समाज कल्याण विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पर्यटन विभाग की ओर से बच्चों को पर्यटन आधारित पत्रिकाओं का वितरण भी किया गया। अंत में संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. लोकरत्न शुक्ल ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार जताया। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों के साथ पौधरोपण किया गया। इस दौरान तेज प्रताप शुक्ला, तरुण शुक्ला, हिमांशु, धीरेन्द्र, दिनेश, बेग ललित, कालिंदी देवी, कमला देवी तथा पर्यटन विभाग के अभिनव पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें