फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अवैध संबंध में बाधक पति की देवर संग मिलकर हत्या

Fri, 28 Feb 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के जंगल अमवा गांव में बृहस्पतिवार को अवैध संबंध में रोड़ा बने पति की देवर के साथ मिलकर महिला ने हत्या कर दी।
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छोटा भाई फरार हो गया, जबकि लोगों ने पत्नी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पत्नी को हिरासत में ले लिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने छोटे बेटे और बहू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बिहार के मधुबनी गांव के निवासी 30 वर्षीय अख्तर अपनी पत्नी शबीना और छोटे भाई इश्तियाक के साथ करीब 20 वर्षों से पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल अमवा गांव में रहते थे। बृहस्पतिवार काम से लौटने के बाद अख्तर सोने चला गया।
विज्ञापन

देर रात को अख्तर गंभीर रूप से घर में घायल मिला। इसकी जानकारी होने पर गांव से अख्तर की मां वहां पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस अख्तर को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस घर से एक चाकू, देसी नल में लगने वाले लोहे का हैंडिल कब्जे में लिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने बहू शबीना और इसके देवर इश्तियाक पर हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अवैध संबंध में छोटे भाई ने भाभी के साथ मिलकर युवक की हत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें