पडरौना। हाटा कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एक टप्पेबाज को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया।
इसके खिलाफ कुशीनगर के अलावा बस्ती, सिद्धर्थनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर में 15 से अधिक केस दर्ज है। पुलिस की पूछताछ में टप्पेबाज ने कई अहम जानकारी दी है, जिसके आधार पर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए प्रयास कर रही है। कसया थाना क्षेत्र के नटवलिया गांव निवासी पंकज राव टप्पेबाजी के अलावा लूट, छिनैती की वारदातों को अंजाम देता था। ि