फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईर्ष्या के कारण कराई गई थी अजय की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिन पहले देवरार पिपरा चौराहे पर किराना व्यापारी अजय की गोली मारकर हुई थी हत्या
विज्ञापन

सोमवार को हाटा कोतवाल ने किया घटना के पर्दाफाश का दावा, साजिशकर्ता गिरफ्तार
हत्यारों को अभी तक नहीं खोज पाई है पुलिस, जल्दी गिरफ्तार करने का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। दस दिन पहले हाटा कोतवाली के देवरार पिपरा चौराहे पर व्यापारी अजय मद्धेशिया की गोली मारकर की गई हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति को मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। हलांकि अभी हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर हैं। हत्या की वजह ईर्ष्या बताई जा रही है।
विज्ञापन

घटना का खुलासा करते हुए कोतवाल कमलेश सिंह ने बताया कि अजय मद्घेशिया और गांव के ही सत्यनारायण चौहान के परिवार के बीच काफी पहले विवाद हुआ था हत्या ईर्ष्या के कारण की गई। अजय के गांव का ही सत्यनारायण चौहान ने अपने भाई के साथ मिल कर अजय के हत्या की साजिश रची। कोतवाल के अनुसार आरोपी ने भाड़े अपराधियों को बुला कर घटना को अंजाम दिलाया। वैसे घटना को अंजाम देने वाले अपराधी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है। सोमवार को पुलिस ने सत्यनराण चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार सत्यनारायण के भाई जितेंद्र के विरुद्ध हाटा ,कसया, कप्तानगंज और अहिरौली बाजार थाने में छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें