फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पति और ससुर पर हत्या का केस

Sat, 02 Aug 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/सुकरौली। कस्बे में बीते बुधवार को किराए के कमरे में खून से सनी एक महिला की लाश मिली थी। पुलिस इस मामले में महिला के भाई की तहरीर पर पति और ससुर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से फरार चल रहे पति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा कुछ महिलाओं से भी पुलिस ने पूछताछ किया। पुलिस घटना के करीब पहुंच गई है, जल्द ही पर्दाफाश कर सकती है। घटना में अपनों के होने का शक है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के गहिरा गांव 30 वर्षीय रंभा से पहली पत्नी के रहते हुए महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के शीतलापुर गांव निवासी गोविंद गुप्ता ने प्रेम विवाह करीब तीन साल पहले किया था। रंभा को हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली बाजार में एक निजी स्कूल के पास किराए के कमरे में करीब एक माह पहले रखा था। रंभा का एक साल का एक बच्चा भी है। इसके साथ रंभा की बहन की बेटी रहती थी। पांच दिन पूर्व इसका पति गोविंद वाहन चालक है। घटना के दिन यह घर पर नही था आस पास के लोगों ने बताया कि किसी का गाड़ी को लेकर गया था। रंभा अपने बहन के बेटी के साथ घर पर रहती थी। बहन की बेटी जब बुधवार को स्कूल से लौटी तो रंभा फर्श पर पड़ी थी और इसका बच्चा पास में रो रहा था।
इसके बाद मोहल्ले वाले और अपने मां को सूचना दिया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच के लिए साक्ष्य जुटाया।अब इस मामले में पुलिस ने महिला के पति सहित कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। घटना के बाद से पति फरार था। पुलिस इसको हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया रंभा के भाई की तहरीर पर पति और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें