फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता व मुंबई की उड़ान 26 मार्च तक स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता व मुंबई की उड़ान 26 मार्च तक स्थगित
विज्ञापन

- 16 से कोलकाता और 18 से मुंबई की होनी थी उड़ान
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया(कुशीगनर)। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भर रही विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने कोलकाता व मुंबई की उड़ान सेवा 26 मार्च तक स्थगित कर दी है। कंपनी ने दोनों फ्लाइट में टिकटों की बुकिंग निरस्त कर दी है। यह निर्णय कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमण के खतरे को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए 16 दिसंबर से और मुंबई के लिए 18 दिसंबर से उड़ान शुरू होनी थी। कंपनी के मीडिया सेल ने इसका कारण ओमिक्रॉन से सुरक्षा व सतर्कता बताया है। 20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुशीनगर से दिल्ली, मुंबई व कोलकाता उड़ान सेवा की घोषणा की थी। उसके बाद स्पाइस जेट ने उड़ान का शेड्यूल जारी किया था। शेड्यूल जारी हो जाने के बाद टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई थी। घोषणा के मुताबिक 26 नवंबर से दिल्ली की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन शुरू हो गई। इस रूट पर 11 फेरे हो चुके हैं। शेड्यूल के मुताबिक 16 दिसंबर को कोलकाता व 18 दिसंबर से मुंबई की उड़ान होनी थी। स्पाइस जेट के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट को देखते हुए फ्लाइट स्थगित हुई है। एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने फ्लाइट 26 मार्च 2022 तक स्थगित होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें