फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुद्देशीय हब : भूमि सीमांकन का काम पूरा, निर्माण का रास्ता साफ

Tue, 11 Nov 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रजवटिया गांव में बहुउद्देशीय हब के लिए चि​न्हित भूमि। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
पटहेरवा। तमकुही विकास खंड के रजवटिया गांव में फोरलेन किनारे प्रस्तावित बहुद्देशीय हब के निर्माण के लिए ले-आउट जारी हो चुका है। भूमि का सीमांकन होने के बाद निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अब आवास विकास विभाग के पत्र पर तहसील प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुटा है।
विज्ञापन

प्रस्तावित बहुद्देशीय हब क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सभी तालाबों को समेकित किया जाएगा और सभी तालाबों में मिट्टी भरकर एक जगह तालाब बनाया जाएगा। रजवटिया गांव में प्रस्तावित बहुद्देशीय हब का निर्माण 72 एकड़ भूमि पर होगा। इसको लेकर किसानों के करीब 45 एकड़ भूमि रजिस्ट्री प्रक्रिया लगभग पूर्ण करा लिया गया है।बाकी भूमि ग्रामसभा की व सरकारी है। इसके लिए प्रस्तावित जगह पर विगत अप्रैल माह में ही लखनऊ आवास विकास परिषद के वास्तु विभाग के आर्किटेक्ट विकास कुमार टीम के साथ धरातलीय निरीक्षण किया था।
किसानों से जमीन रजिस्ट्री प्रक्रिया पूर्ण कराने के साथ ही सीमांकन कार्य में तेजी लाने की बात कही थी।इसके बाद तहसील प्रशासन ने भूमि का सीमांकित करते हुए ले आउट रिपोर्ट भेज दिया था। इधर क्षेत्र में इसके गति में धीमी होने को लेकर लोग चर्चाएं भी करने लगे। इसी दौरान 30 अक्तूबर को आवास विकास विभाग की तरफ से पत्र जारी एक पत्र से इस कार्य में तेजी आती दिख रही है।
विज्ञापन

पत्र के अनुसार ले आउट रिपोर्ट में सभी तालाबों को एकीकृत किया जाना प्रस्तावित है और उसे तालाब क्षेत्र बनाया जाना है। आवास विकास विभाग के संलग्नक पत्र और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कुशीनगर के तीन नवंबर को जारी पत्र पर तहसील प्रशासन बहुद्देशीय हब क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले तालाबों को एकीकृत करने की कार्रवाई में जुट गई है।
तहसील प्रशासन तालाबों को समेकित करते हुए रिपोर्ट भेजेगी। इसके अंतर्गत ग्रामसभा के कुल आठ तालाब हैं जिनको समेकित करने पर करीब पांच एकड़ का तालाब क्षेत्र तैयार होगा।
इस संबंध में एसडीएम तमकुही आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि ले-आउट रिपोर्ट के अनुसार बहुद्देशीय हब क्षेत्र में पड़ने वाले ग्रामसभा के तालाबों को एकीकृत किया जाना है, सभी तालाबों को एक जगह करते हुए उसे तालाब क्षेत्र बनाया जाएगा और रिपोर्ट आवास विकास विभाग को प्रेषित की जाएगी। वहीं से अग्रिम प्रक्रिया शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें