फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिछड़ों को समर्पित था मुलायम का जीवन

Sat, 11 Oct 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव ने अपना जीवन किसान, मजदूर और पिछड़ों पर न्यौछावर कर दिया। उन्होंने प्रदेश में सपा सरकार में निशुल्क शिक्षा, दवाई का बंदोबस्त किया।
विज्ञापन

ये बातें शुक्रवार को जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहीं। वे कस्बा में पूर्व सीएम मुलायम सिंह के तीसरी पुण्यतिथि पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम को पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व विधायक डाॅ. पीके राय, पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पूर्व सीएम के चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि दी और लोगों का नेत्र परीक्षण कर 100 से अधिक लोगों में निशुल्क चश्मा वितरित किया गया। पुण्यतिथि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम अवध यादव और संचालन विजय यादव ने किया। अंत में आयोजक वरिष्ठ सपा नेता संतोष कुमार तिवारी ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें