फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेनेट क्लब के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

Sat, 11 Oct 2025 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। दी बेनेट क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को बड़े ही उत्साह से संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष ईश्वर चंद्र सिंह ने की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। मुख्य अथिति ने अध्यक्ष बद्रीनारायण दूबे उपाध्यक्ष अनूप त्रिपाठी, मंत्री संजय सिंह सहित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूर्व न्यायधीश चंद्र भूषण मिश्रा, पूर्व न्यायधीश संतोष कुमार श्रीवास्तव, वर्तमान बार एसोसिएशन अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष ओंकार पांडेय, पूर्व अध्यक्ष अवधेश पांडेय, पूर्व अध्यक्ष रवींद्र मणि आदि ने भी सभा को संबोधित किया।समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन निवर्तमान मंत्री राजीव त्रिपाठी ने किया। संचालन दिव्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें