पडरौना। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्टेडियम में सीनियर वर्ग में क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग की पांच किलोमीटर क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में मृत्युंजय यादव ने प्रथम, कृष्णा कुमार यादव द्वितीय और अंकित शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में सोनी चौधरी ने प्रथम, शिवांगी ने द्वितीय और कुमारी पूजा तृतीय पर रहीं।
इन विजेता प्रतिभागियों को सांसद विजय कुमार दूबे, सदर विधायक मनीष जायसवाल, डीएम महेंद्र सिंह तंवर, सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव, एसपी केशव कुमार, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फुलबदन कुशवाहा ने पुरस्कृत किया। अंत में उप क्रीडाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, लल्लन मिश्रा, पीडी पीयूष कुमार सिंह, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता, बीएसए अनिल कुमार सिंह, डीसी एनआरएलएम फैसल आलम, धीरेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह राजू आदि मौजूद रहे।