फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तथ्यपरक खबरों को दें प्रमुखता: सांसद

विज्ञापन
पडरौना नगर के एक होटल परिसर में ग्रापए अधिवेशन कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद विजय कुमार दूबे।? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
तथ्यपरक खबरों को दें प्रमुखता: सांसद
विज्ञापन

- नगर के एक होटल में आयोजित हुआ ग्रापए का वार्षिक जनपदीय अधिवेशन
- समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों के किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के एक होटल में शनिवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) का वार्षिक जनपदीय अधिवेशन आयोजित हुआ। इसमें सोशल मीडिया के दौर में पत्रकार की भूमिका विषय पर चर्चा की गई। इसके बाद संगठन की तरफ से प्रकाशित ग्राम्य गौरव पुस्तक का विमोचन किया गया।
सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता हमेशा चुनौतीपूर्ण रही है। ऐसे में पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति सम्मान के हकदार हैं। सोशल मीडिया के आने से देश-विदेश की खबरें लोगों को अतिशीघ्र मिल रही हैं, लेकिन कई बार सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों की सत्यता पर सवाल खड़ा हो जाता है। उन्होंने कहा कि तथ्यपरक खबरों को प्रमुखता देनी चाहिए। एडीएम देवीदयाल वर्मा ने कहा कि आज के परिवेश में भी सोशल मीडिया और इलेक्ट्रानिक मीडिया की अपेक्षा प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता अभी भी बरकार है। इस अधिवेशन को ग्रापए के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार, एमएलसी रामअवध यादव, उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह, डॉ. अरुण कुमार गौतम, महेंद्रनाथ सिंह, कैप्टन विरेंद्र प्रताप सिंह, दीपनारायण अग्रवाल, डॉ. संजय मिश्र आदि ने भी संबोधित किया। समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को इस अधिवेशन में सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवेशन की अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे ने की, जबकि संचालन शिक्षक व कवि अनूप मिश्र ने किया। ग्रापए के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष पप्पू पांडेय, त्रिलोकीनाथ पांडेय, छोटेलाल पाल, डॉ. विजय सिंह, मनीष जायसवाल, मंटू जायसवाल, प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, महेश्वर प्रताप शाही, डॉ. अरुण कुमार गौतम, डॉ. वैभव गौतम, डॉ. सुनीता पांडेय, महंथ योगेश्वरनाथ, बीएन मिश्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव, अशोक श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन पांडेय, अजय जायसवाल, जयप्रकाश गोविंद राव, डॉ. नीलेश मिश्र, नत्थू विश्वकर्मा, लाल साहब राव, अजय कुमार सिंह, बृजबिहारी त्रिपाठी, संजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें