फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हिंसक जानवर की चहलकदमी, दहशत

Fri, 07 Feb 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के पास बड़ी गंडक नदी के रेता क्षेत्र में एक हिंसक जानवर के होने की सूचना से लोगो में दहशत का माहौल है। हालांकि लोग खेती-बारी कर रहे हैं। लोगों का दावा है कि तेंदुआ काफी दिनों से इधर ही घूम रहा है। कई जानवरों को अपना शिकार बना चुका है।
विज्ञापन

क्षेत्र में हिंसक जानवर की सूचना पर बृहस्पतिवार की दोपहर पहुंची खड्डा रेंजर अमृता चंद ने हिंसक जानवर के पदचिह्नों का परीक्षण किया। मौके पर वनकर्मियों को तैनात करते हुए लोगों को रेता क्षेत्र में जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें