पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर और उन्नति फाउंडेशन बेंगलूरू के बीच शैक्षणिक गतिविधियों में आदान-प्रदान होगा। इसे लेकर दोनों संस्थानों के बीच बृहस्पतिवार को समझौता ज्ञापन साइन किया गया।
उन्नति फाउंडेशन के साथ हुए इस एमओयू के बाद दोनों संस्थान शोध और शैक्षणिक मामलों में उपलब्ध संसाधनों तथा सुविधाओं का आदान-प्रदान कर एक दूसरे का सहयोग करेंगे। काॅलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र और उन्नति फाउंडेशन के रमेश स्वामी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने कहा कि एमओयू काॅलेज के छात्रों के लिए लाभकारी होगा। पाठ्यक्रम निशुल्क है। इसमें विद्यार्थियों को अंग्रेजी बोलना, साक्षात्कार कौशल, ईमेल लेखन, समूह चर्चा, जीवन कौशल, प्रबंधन खेल, जीवन मूल्य आदि प्रमुख कार्यक्रम शामिल होंगे। सीटें सिर्फ 40 हैं। यह कार्यक्रम संकायवार चलता रहेगा। इस दौरान डाॅ. श्वेता भट्ट, राकेश सोनकर आदि मौजूद रहे।