फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पारिवारिक विवाद में मां-बेटियों ने पीया कीटनाशक

Sun, 10 May 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज रविंद्रनगर में चल रहा है मां और दो बेटियों का इलाज
विज्ञापन


पडरौना। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी निवासी महिला ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर जहरीला पदार्थ पी लिया। मां को जहरीला पदार्थ निगलते देख दो बेटियों ने उसके हाथ से छीन कर जहरीला पदार्थ पी लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें तमकुहीराज सीएचसी ले गए। उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां तीनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी की 35 वर्षीय सुनीता गुप्ता अपनी 16 वर्षीय बेटी प्रीति और 12 वर्षीय बेटी ज्योति के साथ घर पर सास, ससुर समेत अन्य परिजनों के साथ रहती हैं। सुनीता के पति देवेंद्र गुप्ता बाहर कमाने गए हैं। सुनीता ने पारिवारिक कलह से तंग आकर शनिवार की सुबह करीब दस बजे सब्जी पर छिड़काव करने वाला कीटनाशक पी लिया। मां को जहरीला पदार्थ पीते देख वहां मौजूद प्रीति और ज्योति ने भी मां के हाथ से कीटनाशक दवा छीनकर पी लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन उन्हें तमकुहीराज सीएचसी ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हालत में सुधार होने पर सुनीता ने बताया कि काफी दिनों से घर में चल रहे पारिवारिक विवाद से वह तंग आ गई थी। अब जीने का मन नहीं कर रहा है। परेशान होकर उन्होंने कीटनाशक पी लिया। इसके बाद बेटियों ने कहा कि जब मां नहीं रहेगी, तो हम जीकर क्या करेंगे। इसलिए बेटियों ने मां के हाथ से छीनकर कीटनाशक छीनकर खुद पी लिया। इस संबंध में तमकुहीराज थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि पारिवारिक विवाद में मां और बच्चे कीटनाशक पदार्थ पी लिए हैं। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें