बनकटा बाजार। क्षेत्र के बनकटा बाजार, शंकर पटखौली, सुमही बुजुर्ग, नकटहा मिश्र, नारायनपुर कोइलसवा बुजुर्ग, बलियवा, भानपुर, खैराटिया, रामपुर खुशहाल टोला, नाथा पट्टी, फरेंदहा, भठही बुजुर्ग, शेरपुर बड़हरा, भठवा, चौरा ख़ास, बेलवा आलमदास आदि गांवों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। गांव के लोगों ने मच्छर रोधी छिड़काव कराने की मांग की।
ग्राम प्रधान नबी रसूल, संजय यादव, योगेंद्र प्रसाद, जेपी कुशवाहा, संजय चौरसिया, मैनेजर गुप्ता, गुड्डू सिंह, राम बहाल कुशवाहा, हरेश गौड़ आदि ने बताया कि शाम होते ही गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जा रहा है। लोगों को डेंगू, मलेरिया और टायफाइड होने का भय बना हुआ है। इस संबंध में बीडीओ रविरंजन कुमार ने बताया कि मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। ग्राम पंचायतों में जल्द मच्छररोधी छिड़काव करा दिया जाएगा।