कसया। रामकोला थाना क्षेत्र के गांव रामबर बुजुर्ग में रविवार की रात घर में चोरी हो गई। छत के रास्ते घर के दाखिल हुए चोर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव के राहुल शर्मा ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि रविवार की रात परिवार के सभी लोग भोजन करने के बाद छत पर सो गए। देर रात छत के रास्ते चोर उनके घर में घुसकर अलमारी व बॉक्स में रखा सोने का एक हार, एक मांग टिका, नथिया, झुमका, मंगल सूत्र, ओम लाकेट, सोने का खील, सोने का नथिया, दो अंगूठी, दो छोटा लाकेट, दो चांदी का पाजेब, एक करधन, दो जोड़ी पायल और नगदी उठा ले गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।