फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गढ़हिया चिंतामणि में सड़क की जमीन पर बना दी मस्जिद

Thu, 26 Dec 2024 05:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय तहसील क्षेत्र के गढ़हिया चिंतामणि में सड़क के किनारे सड़क की जमीन में अवैध अतिक्रमण करके धार्मिक स्थल (मस्जिद) बना दी गई है। यह तथ्य राजस्व टीम की जांच में सामने आया है। पीडब्ल्यूडी ने भी जमीन खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

कुछ माह पूर्व इसको लेकर एसडीएम तमकुहीराज से शिकायत की गई थी। 15 दिन पूर्व दोनों पक्षों को बातचीत के लिए तहसील परिसर बुलाया गया, लेकिन मामले में कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका था। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के गांव गढ़हिया चिंतामणि में एक पक्ष सड़क किनारे मौजूद मस्जिद को अवैध निर्माण बता कार्रवाई की मांग करता रहा है। लोगों का आरोप है कि करीब 15 वर्ष पूर्व विवादित स्थल की घेराबंदी की गई। उस समय लोग समझ नहीं पाए कि जमीन को धार्मिक स्थल बनाए जाने के लिए अतिक्रमण किया जा रहा है। इसके बाद धीरे-धीरे जमीन को चहारदीवारी से कब्जे में ले लिया गया। आरोप है कि कुछ वर्ष पूर्व जब अतिक्रमण की जमीन पर मस्जिद का पक्का निर्माण, कमरे, रसोईघर आदि का निर्माण कराया गया। एसडीएम तमकुहीराज विकास चंद ने बताया जांच में रास्ते की जमीन के अतिक्रमण की जानकारी सामने आई है। दो पक्षों को विधिक रूप से सुनने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें