पडरौना। बुधवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं जिले के 50 परीक्षा केंद्रों पर हुईं। बीए भाग तीन, भाग एक, एमए और बीएससी के विभिन्न विषयों की इस परीक्षा में साढ़े सात सौ अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पडरौना के उदित नारायण स्थित संकलन केंद्र पर कुछ केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाएं देरी से पहुंचीं।
संकलन केंद्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में कुल 50 व दूसरी पाली में 14 केंद्रों पर परीक्षा थी। अलग-अलग कक्षाओं की भूगोल, इतिहास, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र व रसायन विज्ञान विषय के लिए 11 हजार से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पडरौना के उदित नारायण डिग्री कालेज स्थित संकलन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार एक संकलन केंद्र से हर दिन उत्तर पुस्तिकाएं देरी से पहुंच रही हैं।