फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े सात सौ से ज्यादा ने छोड़ी परीक्षा

Thu, 06 Apr 2017 12:07 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। बुधवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं जिले के 50 परीक्षा केंद्रों पर हुईं। बीए भाग तीन, भाग एक, एमए और बीएससी के विभिन्न विषयों की इस परीक्षा में साढ़े सात सौ अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पडरौना के उदित नारायण स्थित संकलन केंद्र पर कुछ केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाएं देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन


संकलन केंद्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में कुल 50 व दूसरी पाली में 14 केंद्रों पर परीक्षा थी। अलग-अलग कक्षाओं की भूगोल, इतिहास, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र व रसायन विज्ञान विषय के लिए 11 हजार से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पडरौना के उदित नारायण डिग्री कालेज स्थित संकलन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार एक संकलन केंद्र से हर दिन उत्तर पुस्तिकाएं देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें