फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

172 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होंगे एक लाख से अधिक परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
172 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होंगे एक लाख से अधिक परीक्षार्थी
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए एसडीएम होंगे जोनल मजिस्ट्रेट
पडरौना। जिले के 172 परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। इसमें हाईस्कूल और इंटर के 1,06,5,63 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ से चुस्त व्यवस्था की गई है। परीक्षा की पल-पल की निगरानी के लिए एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। पांच सचल दल और 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
जिले में 19 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 253 समेत कुल 327 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। यूपी बोर्ड की तरफ से 172 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 61808 और इंटर के 44753 समेत कुल 106563 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की लाइव प्रसारण के लिए पहले ही बेवकास्टिंग से जोड़ दिया गया है। इसके लिए कुशीनगर स्थित बुद्ध इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। परीक्षा शुरू होने के बाद एक घंटे के भीतर डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम को केंद्र पर अनुपस्थित परीक्षार्थी के बारे में अवगत कराना होगा। इसके अलावा किसी भी केंद्र पर हो रहे नकल समेत अन्य शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर जारी किया गया है। कोई भी व्यक्ति 180018058310 अथवा 18001805312 पर शिकायत कर सकता है। परीक्षा के दौरान कोविड गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा।
...आज की परीक्षा
बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से 11:15 बजे तक -हाईस्कूल के परीक्षार्थी प्रारंभिक हिंदी व इंटर के सैन्य विज्ञान और दोपहर दो बजे से 5:15 बजे तक इंटर की हिंदी, सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

‘नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन संकल्पित’
डीआईओएसे मनमोहन शर्मा ने बताया कि जिले के 172 परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन संकल्पित है। परीक्षा में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी फैलाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा की लाइव टेलिकास्ट कराई जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें