फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जन आरोग्य मेले में पहुंचे वायरल बुखार के ज्यादा मरीज

Mon, 11 May 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रविवार को 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 659 पुरूष,753 महिलाएं,154 बच्चों का इलाज हुआ। मेले में से मौसम बदलाव के चलते श्वांस, मधुमेह, त्वचा, बीपी, पेट, खांसी, जुकाम व वायरल बुखार से प्रभावित मरीजों का इलाज हुआ। सभी केंद्रों में वायरल बुखार के ज्यादा मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

शहर के गायत्रीनगर में संचालित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डा. उमर जमा की अगुवाई में 34 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें 14 पुरूष, 20 महिलाएं शामिल रहीं। इसमें 10 वायरल बुखार, 15 पेट व गैस सहित नौ उल्टी-दस्त से प्रभावित मरीजों का उपचार किया गया। टीम में एलटी चंदन मद्धेशिया,फार्मासिस्ट आशुतोष राय,ममता यादव,बबीता वर्मा, अंजू चौधरी आदि मौजूद रहे। बोदरवार संवाद के अनुसार, स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डा. संजय भारद्वाज ने मरीजों का उपचार किया। यहां पर कुल 53 मरीजों का उपचार कर मुफ्त में दवाएं दी गई। मेले में करीब 30 मरीज वायरल बुखार से संबंधित थे। इसके अलावा त्वचा, हड्डी खून की कमी, हृदय रोग और टीबी के मरीज उपचार के लिए पहुंचे थे। जिनका उपचार कर दवाएं दी गई। उजारनाथ संवाद के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी में डा.संजय कुमार ने आरोग्य मेले में आए 29 मरीजों का उपचार कर मुफ्त में दवाएं दी। मेल में मौसम बदलाव से वायरल बुखार सिर व शरीर दर्द, सर्दी-जुकाम व खांसी के मरीज आए थे। मेल में जमील अहमद, शंभू शरण पांडेय,अशोक कुशवाहा,रामजी कुशवाहा आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें