फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इस सप्ताह कमजोर रहेगा मानसून, गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं

Sat, 12 Jul 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से शुक्रवार की शाम जिले का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसमें अगले पांच से सात दिनों तक मानसून कमजोर रहने की संभावना जताई है। इसके चलते जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबादी होने की संभावना जताई गई है। यानी अभी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली नही है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी मौसम का पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान अविध के दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 83 से 92 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 54 से 69 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमानित अवधि के दौरान 11 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पूरवा हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि के दौरान मध्यम से घने बादल छाए रहने की संभावना है। इस अवधि के दौरान जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से लेकर बूंदाबांदी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अगले पांच से सात दिनों में कमजोर मानसून को देखते हुए धान की राेपनी ऊंचाई वाले जमीन पर नहीं करने की सलाह दी गई है। जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है, वे किसान निचली जमीन में कम से मध्यम अवधि की धान की किस्में लगा सकते है। उन्होंने बताया कि यदि 15 जुलाई तक मानसून सक्रिय नहीं होता है तो किसान लंबी अवधि वाली धान की किस्मों की बुवाई न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें