फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मानसून की दस्तक... बाढ़ बचाव के कार्य में आई तेजी

Mon, 30 Jun 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
नरवाजोत बांध पर काम में जुटे मजदूर। संवाद        
विज्ञापन
तमकुहीरोड। जिले में मानसूनी बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में बाढ़ के खतरे को देखते हुए नरवाजोत बांध पर बाढ़ बचाव कार्य तेज हो गया है। पिछले साल भारी डिस्चार्ज के चलते गंडक नदी ने बांध के किमी 1.700 पर बने ठोकर को नदी ने निशाने पर लेकर भारी तबाही मचाई थी। इसी खतरे को भांपते हुए शासन की तरफ से 9.73 करोड़ की परियोजना पर बचाव कार्य की स्वीकृति मिली है। मानसूनी बारिश शुरू होने के बाद बचाव कार्य में भी तेजी आ गई है।
विज्ञापन

सेवरही क्षेत्र में नरवाजोत से अहिरौलीदान के बीच गंडक नदी लगभग साढ़े सत्रह किमी की लंबाई में बहती है। इसकी सुरक्षा को लेकर शासन की ओर से सात परियोजना की मंजूरी मिली है। इसमे 9 करोड़ 73 लाख की एक परियोजना नरवाजोत के लिए भी शामिल है। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य शर्मा यादव, केदार सिंह, प्रभु गुप्ता, कैलाश सिंह, ध्रुव निषाद, प्रभुनाथ यादव, पुजारी सिंह आदि का कहना कि पिछले साल मानसून सत्र के आरंभ में ही वाल्मीकि नगर बैराज से साढ़े पांच लाख क्युसेक से अधिक पानी छोड़ दिए जाने से नदी ने नरवाजोत के किमी 1.700 पर बने ठोकर को निशाने पर ले लिया था।
जिससे ठोकर के साथ उसके अप एण्ड डाउन स्ट्रिम मे भारी क्षति हुई थी और बांध के किनारे बसे गांव के लोगों मे बेचैनी बढ़ गई थी, जबकि वहां एक पुराना स्कूली भवन, छठ वेदिया, कई बड़े बृक्ष के साथ कई एकड़ उपजाऊ भूमि भी कटान के भेंट चढ़ गए थे। यही नही ठोकर (स्पर) का नोज व उसके दोनों तरफ का काफी हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इस साल यहां बंधे व ठोकर के रिवेटमेंट कार्य के साथ ठोकर के अप एण्ड डाउन स्ट्रिंम परक्युपाइन का निर्माण किया जाना है, जिस पर कार्य चल रहा है। लोगों का कहना कि यहां बांध की सुरक्षा पर ही कई गांव की सुरक्षा निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें