फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जोकवा बाजार में बंदर ने तीन लोगों काे किया घायल

Sat, 04 Oct 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोकवा। फाजिलनगर क्षेत्र में बंदरों द्वारा लोगों को काटने का क्रम जारी है। शुक्रवार को जोकवा बाजार में बंदर के काटने से तीन लोग और घायल हो गए। सभी का उपचार जिला चिकित्सालय पर चल रहा है। बंदर अभी तक पांच दर्जन से अधिक लोगों को काट कर घायल कर चुका है, लेकिन प्रशासन बेखबर बना हुआ है। जोकवा बाजार में बृहस्पतिवार की शाम मेल्हू प्रसाद बाजार में सब्जी खरीदने जा रहे थे कि बंदर ने उसे काट कर घायल कर दिया। इसी प्रकार सुनील वर्मा सुबह पूजा के लिए फूल तोड़ रहा था कि पीछे से आकर बंदर ने काट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

इसी प्रकार बाजार की ही एक छोटी बच्ची को भी बंदर काट कर घायल कर दिया। सभी का उपचार जिला चिकित्सालय पड़रौना पर चल रहा है। यह बंदर फाजिलनगर, जोकवा बाजार, मधुरिया, धुनवलिया, अमवा तिवारी, दहारीपट्टी, सरैया, कोटवा करजही, रहसूशुमाली पट्टी, नदवा विशुनपुर सहित गांवों में आतंक मचा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें