फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 35 लोग घायल

Sat, 04 Oct 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले से घायल युवक। स्रोत-सोशल मीडिया  
विज्ञापन
रामकोला (कुशीनगर)। रामकोला थाना क्षेत्र के अब्दुलचक इस्लाम गांव में शुक्रवार को दोपहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर 35 लोगों को घायल कर दिया। ग्रामीण विसर्जन के लिए जा रहे थे। इस दौरान डीजे भी काफी ऊंचा बांधा गया था। जुलूस पटेरा गांव के पोखरे के पास पहुंचा था कि अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डीजे की तेज आवाज के चलते मधुमक्खियों का छत्ता हिलने लगा। इस कारण वह हमलावर हो गईं। कुछ लोगों ने पोखरे में कूद कर जान बचाई। सभी घायलों को रामकोला सीएचसी पर पहुंचाया गया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रामकोला थाना क्षेत्र के अब्दुलचक इस्लाम गांव में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए युवक व बुजुर्ग डीजे बजाते हुए निकले। पटेरा गांव के पोखरे के समीप पेड़ की डाली पर मधुमक्खियों का छत्ता था। डीजे के तेज आवाज से मधुमक्खियों का छत्ता हिलने लगा और लोगों को दौड़ा कर काटना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने पास के पोखर में कूद कर जान बचाई। हमले में घायल रामविलास (55), शिवनारायण (10), अंकित (15), निखिल (15), राम लखन (9), अभिमन्यु (9), शिवम गुप्ता (15), दिव्यांश (14), कृष्णा (12), मंटू (23), मनजीत (23), राम लखन (30), भुवाल (20), सुमित (20), दीपक (19), संजय (25), अजीत (20), निखिल (10), बृजेश (17), संगम (19), आदर्श (17), हरिओम (23), आर्यन (11), मिट्ठू (23), धनंजय (23), दिलीप गुप्ता (18), नितेश (20), हंसराज (26), विशाल (14), धर्मेंद्र (26), रामायण (30), अनिल (28), शिवम (14), मुरली (35) तथा शंभू (45) का इलाज रामकोला सीएचसी पर हुआ। रामकोला सीएससी पर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर एसके विश्वकर्मा ने इलाज किया और शंभू को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें