फाजिलनगर। नगर पंचायत के रामजानकी मंदिर के निकट एक उत्पाती बंदर ने फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले को काट कर घायल कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया गया।
फिरोजाबाद थाना नारकी नागला गांव निवासी सूघराम (45) बाइक से फेरी लगाकर कपड़ा बेचता है। शनिवार की दोपहर फेरी लगाते हुए छठियाव रामजानकी मंदिर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान एक बंदर उनकी गाड़ी के सामने आकर रुक गया। गाड़ी रुकते ही बंदर ने उन पर हमला कर दिया और चेहरे व सीने में काटकर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
लोगों ने सूघराम को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदर ने एक सप्ताह से यहां उत्पात मचा रखा है। लोगों ने शिकारी बुलाकर बंदर पकड़ने की मांग की है।