फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किन्नर पट्टी के मोहम्मद आलम निर्विरोध प्रधान निर्वाचित

Sat, 04 Oct 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के किन्नर पट्टी ग्राम पंचायत में शुक्रवार की दोपहर बाद प्रधान पद रिक्त को लेकर सदर एसडीएम और बीडीओ अखंड प्रताप की मौजूदगी में वार्ड सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में कुल 11 सदस्यों के सापेक्ष नौ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

किन्नर पट्टी गांव के ग्राम प्रधान की मौत इसी वर्ष 23 जुलाई को हो गई थी। उसके बाद से गांव के प्रधान का पद रिक्त चल रहा था। सदर एसडीएम ऋषभ पुंडीर, बीडीओ अखंड प्रताप की मौजूदगी में वार्ड सदस्यों के साथ बैठक शुरू हुई। जिसमें प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। मोहम्मद आलम और लल्लन। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर मोहम्मद आलम का समर्थन किया।
बैठक में जैसे ही प्रस्ताव रखा गया, सभी सदस्यों ने दोनों हाथ उठाकर आलम के पक्ष में सहमति जताई। बीडीओ अखंड प्रताप ने बताया कि वार्ड सदस्यों की सर्वसम्मति से मोहम्मद आलम को प्रधान पद के लिए निर्विरोध चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें