फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मोदी के 25 साल की जनसेवा का किया मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। बाजार में रविवार को भाजपा के नमो सेवा-अनकही कहानियां अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा, अंत्योदय और गरीब कल्याण योजनाओं को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र 310 बस्ती सदर के मुंडेरवा मंडल में मंडल अध्यक्ष सर्वजीत भारती के नेतृत्व और कार्यक्रम संयोजक अनिल शुक्ला की अध्यक्षता में हुआ। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, राष्ट्र प्रथम की भावना, अंत्योदय और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। बाजार में मौजूद लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष ने कलाकारों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान रामप्रकाश मिश्रा, संजय चौधरी, आलोक चौधरी, किशन लाल, श्रवण अग्रहरि, मनीष अग्रहरि, अंकित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें