राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथि। संवाद
पडरौना। शहर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वोल छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
जिला समन्वयक माध्यमिक विष्णु प्रभाकर पांडेय ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्रों के लिए टीएलएम की उपयोगिता को समझाते हुए बताया कि इसके द्वारा छात्रों और शिक्षकों का बौद्धिक स्तर ऊंचा उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि टीएलएम का उपयोग कर शिक्षण कार्य किया जाएगा, जिसमें छात्रों को समझाना आसान होगा। इसके बाद निर्णायक मंडल के सदस्य डाॅ. अमित कुमार वर्मा, डाॅ. संजय सिंह, डाॅ. आनंद गोंड, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संजय सिंह, डाॅ. शिवनाथ चक्रवर्ती, डाॅ. वेदशंकर गुप्ता और डाॅ. धनंजय चतुर्वेदी ने प्रदर्शनी में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र और शिक्षको के नाम की घोषणा की। जिसमें प्रथम स्थान पर अनन्या पांडेय, द्वितीय स्थान पर अमन वर्मा और रितिका श्रीवास्तव को तृतीय स्थान मिला। इसके अलावा नंदनी गुप्ता, जोहरा वारसी, आलोक, नीतू चौरसिया को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। सफल ये सभी मेधावी नौ अक्तूबर को पीएम श्री एडी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गोरखपुर में आयोजित मंडल स्तरीय विज्ञान एवं टीएलएम प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे।
इस दौरान मानीक चंद्र, रिजवान अहमद, सुमित गोविंद राव आदि मौजूद रहे।