फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वेबसाइट पर मॉडल पेपर अपलोड किए

Mon, 24 Nov 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू होने में करीब डेढ़ माह का समय शेष बचा है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। बोर्ड परीक्षार्थी भी परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से वेबसाइट पर मॉडल पेपर अपलोड कर दिए गए हैं। इससे परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र के प्रारुप को समझने में आसानी होगी।
जिले में 22 राजकीय, 55 सहायता प्राप्त स्कूल और 291 स्ववित्तपोषित समेत कुल 368 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए एक लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 18 फरवरी से प्रस्तावित है।
परीक्षार्थी भी तैयारी में जुट गए हैं। बोर्ड की ओर से सभी विषयों के मॉडल पेपर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। शिक्षकों के अनुसार मॉडल पेपर छात्रों को प्रश्न पत्र के पैटर्न, अंकों के विभाजन, प्रश्नों की संरचना और समय प्रबंधन को समझने में बड़ी सहायता प्रदान करते हैं। छात्र मॉडल पेपर हल कर अपनी कमजोरियों का विश्लेषण कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें