फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मानदेय और ईपीएफ भुगतान के लिए मनरेगा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 10 Mar 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सुकरौली में बीडीओ उषा पाल को ज्ञापन देते मनरेगा कर्मी।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : Archive
विज्ञापन
सुकरौली। मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर सोमवार को मनरेगा कर्मियों ने मानदेय और ईपीएफ भुगतान के लिए आयुक्त रोजगार गारंटी को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया है कि मनरेगा कर्मियों को लंबे समय से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उन्हें कार्य करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मानदेय न मिलने से कर्मी आर्थिक व पारिवारिक संकट से जूझ रहे हैं।
मनरेगा कर्मियों ने मांग की कि होली से पूर्व लंबित मानदेय और ईपीएफ की राशि का भुगतान प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति से पहले ईपीएफ की राशि संबंधित कर्मियों के खातों में अंतरित करने, लक्ष्य से अधिक मानव दिवस सृजन के कारण प्रशासकीय मद की धनराशि की बाध्यता को हटाते हुए मानदेय व ईपीएफ भुगतान के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, ब्लाॅक उपाध्यक्ष देवेन्द्र शाही, संदीप चुर्वेदी, रामसरण प्रसाद, शैलेश यादव, विश्वामित्र पांडेय, इंद्रेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें