फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विधायक ने एसआईआर कार्य का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। तहसील क्षेत्र के गांव अहिरौली राजा स्थित कंपोजिट विद्यालय पर शुक्रवार को कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने पहुंचकर मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान द्वितीय चरण के कार्यों का निरीक्षण किया। कंपोजिट विद्यालय पर बूथ संख्या 95,96 समेत कई बूथों पर विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं और बीएलओ के साथ बैठक कर फार्म 6 के माध्यम से करीब 50 से अधिक फार्म भरवाया और लोगों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विधायक ने बीएलओ से फार्म-6 प्राप्त होने की स्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर आंकड़ेवार जानकारी ली और प्रगति की जांच की। मतदाताओं को सूची पढ़कर सुनाने का निर्देश दिया। कहा छूटे हुए पात्र मतदाताओं को प्रपत्र-06 जल्द भरवाया जाए साथ ही विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में गुणवत्ता, यथार्थतता पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नाम जोड़ने से पहले स्थल सत्यापन, स्थानीय पदाधिकारियों की पुष्टि और प्रामाणिक तथ्यों का होना अनिवार्य है। इस कार्य में बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल स्तर के पदाधिकारियों की भूमिका बेहद अहम है और सभी को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी चाहिए। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री चंद्रबली गौंड, शक्ति केंद्र संयोजक दुर्गेश जायसवाल, दिनेश जायसवाल, अनिल तिवारी, डिंपल पाण्डेय, शिवम मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें